Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Pune Porsche Road Accident Cases: पुलिस ने आरोपी नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को किया गिरफ्तार

Pune Porsche Road Accident Cases: पुलिस ने आरोपी नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को किया गिरफ्तार

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Pune Porsche Road Accident Cases:  पुणे रोड एक्सीडेंट मामले में पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के के पिता विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के के पिता को मंगलवार को औरंगाबाद जिले से गिरफ्तार किया।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

सोमवार को पुलिस ने आरोपी पर वयस्क अभियुक्त के रुप में मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है। पुलिस ने आरोपी के पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। इससे पहले निचली अदालत ने पुलिस की अपील को खारिज कर दिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 19 मई की सुबह पुणे के कल्याणी नगर इलाके में एक रियल स्टेट डेवलपर के 17 साल के नाबालिग बेटे ने पोर्श कार से बाइक सवार युवक युवती को रौंद दिया था। इस हादसे में दोनो की मौत हो गई थी। दोनो मृतक आईटी सेक्टर में काम करते थे।
घटना के चौदह घंटे बाद आरोपी नाबालिग को कोर्ट से कुछ शर्तो के साथ जमानत मिल गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी किशोर शराब के नशे में कार चला रहा था।

वहीं पुलिस का कहना है कि घटना की जांच के लिए कई टीमें बनाई गई है। आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद वह फरार हो गया था। क्राइम ब्रांच ने विशाल को मंगलवार की सुबह छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय
Advertisement