Puneet Rajkumar Death: पावरस्टार पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) के निधन के बाद हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। अप्पू के अंतिम संस्कार रविवार की सुबह बेंगलुरु के कांतिरावा स्टूडियो (Kanteerava Studios) में किया जाएगा। बढ़ती भीड़ के चलते एक्टर के पार्थिव शरीर को पहले ही स्टूडियो में ले जाया गया है।
पढ़ें :- Aastha Shah Cannes Film Festival: बीमारी के चलते Aastha Shah को मिला कान्स फिल्म फेस्टिवल मौका, ग्रीन गाउन में एक्ट्रेस ने लूटी महफ़िल
पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) की अंतिम विदाई के लिए लाखों की भीड़ जमा हुआ। इस होड में आम जनता से लेकर बड़े बड़े दिग्गज आए। साथ ही साथ कर्नाटक के सीएम Basavaraj Bommai तड़के ही पहुंचे। इस दौरान के कुछ इमोशनल मोमेंट्स की तस्वीरें कैमरे में कैद की गई, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Basavaraj Bommai ने किया ट्वीट
पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार (Puneeth Rajkumar funeral) राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पहले कर्नाटक के सीएम और उनके अन्य फैंस समेत कई दिग्गज कलाकारों ने उनके अंतिम दर्शन किए। इस दौरान काफी इमोशनल पल भी देखने के लिए मिले।
ಶುಕ್ರವಾರ ನಿಧನರಾದ ಖ್ಯಾತ ನಟ ಪುನೀತ್ ರಾಜಕುಮಾರ್ ಅವರ ಅಂತಿಮ ಯಾತ್ರೆಯ ಮುನ್ನ ಅವರ ಪಾರ್ಥಿವ ಶರೀರದ ದರ್ಶನ ಪಡೆದು ಭಾವಪೂರ್ಣ ವಿದಾಯ ಹೇಳಲಾಯಿತು.
ಮತ್ತೆ ಹುಟ್ಟಿ ಬನ್ನಿ ಅಪ್ಪು….#PuneethRajkumar pic.twitter.com/5doFPkSusM
पढ़ें :- Ritesh Sidhwani Mother Funeral: फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां के निधन पर इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर
— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) October 31, 2021
कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि सीएम बसवराज बोम्मई अपने चहेते एक्टर के माथे पर चूम कर उन्हें अंतिम विदाई दे रहे हैं। इस पल को देखकर सभी की आंखें नम हो गईं। वहां मौजूद तमाम सेलेब्स ने एक्टर को नम आंखों के साथ बिदाई दी।
ಇಂದು ಬೆಳಿಗ್ಗೆ ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಕಂಠೀರವ ಸ್ಟುಡಿಯೋ ಆವರಣದಲ್ಲಿ ನಟ ಪುನೀತ್ ರಾಜಕುಮಾರ್ ಅವರ ಅಂತಿಮ ಸಂಸ್ಕಾರವನ್ನು ಸರ್ಕಾರಿ ಗೌರವದೊಂದಿಗೆ ನೆರವೇರಿಸಲಾಯಿತು. ಈ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ ಪುನೀತ್ ಅವರ ಪತ್ನಿ ಅಶ್ವಿನಿ ಅವರಿಗೆ ರಾಷ್ಟ್ರಧ್ವಜವನ್ನು ಹಸ್ತಾಂತರಿಸಲಾಯಿತು.#PuneethRajkumar @PuneethRajkumar pic.twitter.com/aEymZwD4aG
— Basavaraj S Bommai (@BSBommai) October 31, 2021
पढ़ें :- Sara Ali Khan Wedding: क्या Saif Ali Khan की लाड़ली ने कर ली सगाई, अब करने जा रह शादी?
बता दें कि पहले पुनीत का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाना था, लेकिन उनकी बेटी अमेरिका से नहीं पहुंचे पाई थी। इस वजह से उन्हें रविवार को पंचतत्व में विलीन किया गया।