Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Punjab Assembly Election 2022 : आम आदमी पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Punjab Assembly Election 2022 : आम आदमी पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

By संतोष सिंह 
Updated Date

चंडीगढ़। Punjab Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने विरोधियों से एक कदम आगे चलते हुए शुक्रवार को पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी की तरफ से जारी पहली सूची में 10 उम्मीदवारों का नाम है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में सत्तारूढ़ आप (AAP) ने कोटकपूरा सीट से कुलतार सिंह सांधवां को मौका दिया है। तो वहीं, बरनाला से पार्टी ने बरनाला से गुरमीत सिंह को मैदान में उतारा है।

पढ़ें :- Breaking News: CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन

पार्टी की तरफ से शुक्रवार को जारी सूची में कुल 10 लोगों के नाम शामिल हैं। इनमें गढ़शंकर सीट से जय किशन रूडी, जगरांव से सरवजीत कौर मनुके, निहाल सिंह वाला से मंजीत बिलासपुर, कोटकपूरा से कुलतार सिंह सांधवां, तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर, बुढलाडा से प्रिंसिपल बुधराम, दिरबा से हरपाल सिंह चीमा, सुनाम से अमन अरोरा, बरनाला से गुरमीत सिंह, मेहल कलां से कुलवंत पंडोरी का नाम शामिल है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?
Advertisement