नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) ने मंगलवार को घोषणा की कि आनंदपुर साहिब (Anandpur Sahib) में एक हेरिटेज स्ट्रीट सिटी (Heritage Street City) बनाई जाएगी। इस दौरान उन्होने लोगों से पवित्र शहर की पवित्रता बनाए रखने की अपील की। उनका यह संदेश पंजाब विधानसभा के एक विशेष सत्र के एक दिन बाद आया, जो गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के तीन दिन के स्मरणोत्सव का हिस्सा था। यह सत्र सोमवार को पंजाब के आनंदपुर साहिब में हुआ था।
पढ़ें :- Punjab Chief Minister Bhagwant Mann : पंजाब के CM भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव 2027, पूरे पंजाब की निगाहें टिकी
पंजाब क मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Mann) ने सभा में कहा कि आनंदपुर साहिब में एक हेरिटेज स्ट्रीट बनाई जाएगी। आप जल्द ही शहर में एक बड़ा बदलाव देखेंगे। आनंदपुर साहिब को पवित्र शहर का दर्जा दिया गया है और अब इसकी पवित्रता को बनाए रखना हमारी ज़िम्मेदारी है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हमारे देश में एक धर्म दूसरे धर्म से बिना किसी मतलब के लड़ रहा है। अलग-अलग समुदायों के लोगों को शांति से रहना चाहिए। उन्होंने दुनिया में चल रहे मौजूदा युद्धों का भी ज़िक्र किया, बिना किसी का नाम लिए और धार्मिक बहुलवाद के लिए गुरु तेग बहादुर (Guru Tegh Bahadur) की कोशिशों पर रोशनी डाली। उन्होने कहा कि आज पूरी दुनिया में धर्म के नाम पर कितने युद्ध चल रहे हैं। हमारे देश में गुरु तेग बहादुर जी ने क्या किया। उन्होंने दूसरे हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपना सिर कुर्बान कर दिया। अगर हम सब यह अपना लें और दूसरे धर्म की रक्षा के लिए सब कुछ कुर्बान कर देना। पूरी दुनिया में सभी युद्ध खत्म हो जाएंगे और हर जगह शांति होगी।