Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab Election 2022: भगवंत मान जीते धुरी सीट से , बनेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री

Punjab Election 2022: भगवंत मान जीते धुरी सीट से , बनेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री

By अनूप कुमार 
Updated Date

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनावों के परिणामों में सत्ता परिवर्तन हो रहा है। पंजाब विधानसभा चुनाव में सीएम पद का चेहरा रहे भगवंत मान ने अपनी धुरी विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दलबीर सिंह गोल्डी चुनाव हार गए हैं। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

पंजाब की 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था और आज वोटों की गिनती हो रही है। मतगणना के बाद साफ हो गया है कि पंजाब में जनता ने आम आदमी पार्टी को जनादेश दिया है। दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपने सांसद भगवंत मान के चेहरे पर चुनाव लड़ा था और जनता ने उनके चेहरे को स्वीकार किया है।

Advertisement