Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pushpa Kamal Dahal: इसी महीने भारत दौरे पर आयेंगे नेपाल के पीएम, दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मिलेगी मजबूती

Pushpa Kamal Dahal: इसी महीने भारत दौरे पर आयेंगे नेपाल के पीएम, दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मिलेगी मजबूती

By शिव मौर्या 
Updated Date

Pushpa Kamal Dahal: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ (Pushpa Kamal Dahal) भारत यात्रा पर आ रहे हैं। उनकी ये यात्रा चार दिनो की होगी। इस महीने की 31 तारीख से वो भारत यात्रा पर आएंगे। नेपाल विदेश मंत्रालय की ​तरफ से इसके बारे में जानकारी साझा की गयी है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सेवा लमसाल ने प्रचंड के भारत दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि उनके प्रधानमंत्री के भारत दौरे की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

पढ़ें :- Sunita Williams : सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष में जाएंगी , बोलीं - यह घर वापसी जैसा होगा

नेपाली मीडिया के अनुसार प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने कहा कि इस बार भारत यात्रा में नया इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने कहा, इस बार, मुझे विश्वास है, नेपाल यात्रा से कुछ नया हासिल होगा। मेरा मानना है कि नेपाल-भारत संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाया जाएगा।

नेपाल और भारत दोनों के लिए, यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और आर्थिक सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाने का अवसर प्रदान करेगी। गौरतलब है कि, इससे पहले भी कई बार नेपाल के प्रधानमंत्री के भारत दौरे की खबर आई थी। बताया जा रहा है कि उनका तीन बार दौरा टल चुका है। लेकिन इस बार वो 31 मई को भारत दौरे पर आ रहे हैं।

Advertisement