Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Putrada Ekadashi 2024 : इस दिन है पुत्रदा एकादशी, संतान सुख की प्राप्ति के लिए पालन करें व्रत

Putrada Ekadashi 2024 : इस दिन है पुत्रदा एकादशी, संतान सुख की प्राप्ति के लिए पालन करें व्रत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Putrada Ekadashi 2024:  सावन की माह में शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि पूरे विधि विधान से इस दिन एकादशी का व्रत पालन करने से संतान की कामना पूरी होती है।  पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से संतान की प्राप्ति और आरोग्य का वरदान मिलता है। आइए जानते हैं कि इस बार कब है एकादशी तिथि, व्रत की विधि।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

पंचांग के अनुसार, 15 अगस्त को शुक्ल पक्ष में एकादशी तिथि की शुरुआत सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक से होगी और अगले दिन 16 अगस्त को 9 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। इस बार सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत 16 अगस्त शुक्रवार को रखा जाएगा। व्रत रखने से लेकर पूजा अर्चना का सबसे शुभ समय 16 अगस्त शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4 बजकर 24 मिनट से 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। इस बीच स्नान और पूजा अर्चना करने से लेकर व्रत का संकल्प करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होगी।

Advertisement