Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. रणबीर औऱ आलिया के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई राहा, पैप्स को हैलो बोलकर किया फ्लाइंग किस, क्यूटनेस से लुट लिया दिल

रणबीर औऱ आलिया के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई राहा, पैप्स को हैलो बोलकर किया फ्लाइंग किस, क्यूटनेस से लुट लिया दिल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान उनकी बेटी राहा ने पैप्स को हैलो बोला और प्लाइंग किस दी।उसकी क्यूटनेस ने सबका दिल जीत लिया। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की क्यूट बेबी राहा को देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया है। कुछ समय पहले राहा ने पैप्स को क्रिसमस विश किया था। राहा को फिर से मम्मी और पापा के साथ स्पॉट किया गया है।

पढ़ें :- Dhurandhar 2 Box Office : फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की बॉक्स ऑफ‍िस पर सुनामी, 24 घंटे में 100 करोड़, टूटे कई रिकॉर्ड्स

हाल ही में रणबीर, आलिया भट्ट और राहा को नए साल का जश्न मनाने के लिए बाहर जाते देखा गया। तीनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान नीतू कपूर, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट भी नजर आईं। सबके बीच राहा ने पैपराजी को बेहद प्यारे अंदाज में हेलो कहकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

पैपराजी द्वारा रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब आलिया राहा को गोद में लेकर एयरपोर्ट में एंट्री कर रही थीं, उसी वक्त पैपराजी ने पीछे से राहा का नाम पुकारा, जिस पर राहा ने अपना रिएक्शन देते हुए उनकी तरफ मुड़कर देखा और प्यार से कहा हैलो।

पढ़ें :- एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सांप के जहर मामले में मिली क्लीन चिट

राहा की इस हरकत ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया, लेकिन इतना ही नहीं इसके बाद राहा ने पैपराजी को फ्लाइंग किस भी दिया। राहा की इस क्यूट हरकत पर आलिया और रणबीर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिस पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया है।

वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने राहा की क्यूटनेस की जमकर तारीफ की है। कई लोगों ने उनकी खूबसूरती की तुलना आलिया भट्ट से की है। एक यूजर ने लिखा है कि वह पहले ही सुपरस्टार बन चुकी हैं। किसी अन्य ने लिखा राहा क्यूट है। इसी तरह क्रिसमस के दिन भी राहा ने पूरी लाइमलाइट बटोर ली थी।

पढ़ें :- कार्टून शो ‘डोरेमोन’ के डायरेक्टर शिबायामा त्सुतोमु का 84 साल की उम्र में निधन, कैंसर से हार गए जिंदगी की जंग
Advertisement