Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Rahul Gandhi 54th Birthday : कांग्रेस नेता राहुल गांधी मना रहे हैं 54वां जन्मदिन, पार्टी मुख्यालय केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन

Rahul Gandhi 54th Birthday : कांग्रेस नेता राहुल गांधी मना रहे हैं 54वां जन्मदिन, पार्टी मुख्यालय केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन

By संतोष सिंह 
Updated Date

Happy Birthday Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता और रायबरेली से नवनिर्वाचित सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार 19 जून को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी बहन और पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के साथ दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge), केसी वेणुगोपाल और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- सिर्फ वादे नहीं, रोजगार के लिए भी ठोस रोडमैप है तैयार...वित्तमंत्री ने लोकसभा में दिया जवाब

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के जन्मदिन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने पार्टी हेडक्वार्टर और 10 जनपथ के आस पास शुभकामनाओं के होर्डिंग्स और बैनर लगाए हैं। वहीं पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचने पर राहुल का फूलों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। हाथों में बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। वहीं राहुल ने भी उन्हें निराश नहीं किया समर्थकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

पढ़ें :- मथुरा के श्री सिद्धिविनायक होटल में लगी भीषण आग, आज ही हुआ था उद्घाटन

बहन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अपने सोशल मीडिया पर राहुल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करके उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा कि प्यारे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इसके आगे उन्होंने लिखा कि हमेशा मेरे दोस्त, मेरे सहयात्री, मार्गदर्शक, दार्शनिक और नेता। हमेशा चमकते रहो।

पढ़ें :- श्रीलंका के कोलंबों में प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पूजनीय देवनिमोरी के अवशेष वापस लाया गया भारत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भारत के संविधान के मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और लाखों अनसुनी आवाजों के प्रति आपकी सशक्त करुणा, ऐसे गुण हैं जो आपको दूसरों से अलग करते हैं। इसके आगे उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी का विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा आपके सभी कार्यों में दिखाई देता है, क्योंकि आप सत्ता को सच्चाई का आईना दिखाकर अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने के अपने मिशन में लगे हुए हैं। इसके साथ ही खरगे ने राहुल के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की।

पढ़ें :- दमदार बजट से हमेशा के लिए पंचर हो गई सपा की साइकिल...केशव मौर्य के बयान पर शिवपाल यादव बोले-वैसे भी 2022 से अभी तक...

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पर उन्होंने राहुल का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें राहुल की एक छोटी सी जर्नी दिखाई गई है।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि देश के लोगों के प्रति आपका समर्पण आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।आपको निरंतर प्रगति और सफलता के वर्ष की शुभकामनाएं।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने सदन में आंकड़ों से खोली मोदी सरकार की पोल, गरीब किसानों को कुचलने के लिए भारत ने खोले दरवाजे
Advertisement