नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने एक तस्वीर को शेयर किया किया, जिसमें काफी लोग फर्स पर सोए हुए हैं। इसके सामने ही पीएम मोदी की पोस्टर लगी है, जिस पर लिखा ये है नया भारत। इसको लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, जनता की मेहनत की कमाई से निचोड़ा जा रहा यह पैसा क्या ‘सेल्फी स्टैंड’ बनाने के लिए था?
पढ़ें :- Viral video: प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जनसभा में बड़ी संख्या में जुटे समर्थक, भीड़ हुई बेकाबू
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, ‘गरीबों की सवारी’ भारतीय रेल के हर वर्ग का किराया बढ़ाया गया। किराए में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट तक खत्म कर दी गयी। प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ाए गए…निजीकरण के द्वार खोल दिये गए। जनता की मेहनत की कमाई से निचोड़ा जा रहा यह पैसा क्या ‘सेल्फी स्टैंड’ बनाने के लिए था?
‘गरीबों की सवारी’ भारतीय रेल के हर वर्ग का किराया बढ़ाया गया,
किराए में बुजुर्गों को मिलने वाली छूट तक खत्म कर दी गयी,
प्लेटफार्म टिकट के दाम बढ़ाए गए,
निजीकरण के द्वार खोल दिये गएपढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी
जनता की मेहनत की कमाई से निचोड़ा जा रहा यह पैसा क्या ‘सेल्फी स्टैंड’ बनाने के लिए था?
भारत… pic.twitter.com/avjCFQ731U
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 30, 2023
साथ ही लिखा कि, भारत की जनता को क्या चाहिए? सस्ता गैस सिलेंडर एवं सुलभ रेल यात्रा? या ‘शहंशाह के बुत’ के साथ तस्वीर? बता दें कि, राहुल गांधी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। वो लगातार मोदी सरकार को घेर रहे हैं। इसी क्रम में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस न्याय यात्रा निकालने जा रही है।