Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी ने बजट पर दी तीखी प्रतिक्रिया, बोले- ‘कुर्सी बचाओ’ बजट है और सहयोगियों को खुश करने वाला

राहुल गांधी ने बजट पर दी तीखी प्रतिक्रिया, बोले- ‘कुर्सी बचाओ’ बजट है और सहयोगियों को खुश करने वाला

By santosh singh 
Updated Date

Union Budget 2024 : मोदी सरकार (Modi Government) के तीसरे कार्यकाल का पहला केंद्रीय बजट 2024 वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) संसद में बजट पेश कर दिया है। इस बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition in Lok Sabha) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पर लिखा कि यह ‘कुर्सी बचाओ’ बजट (“Kursi Bachao” Budget) है। उन्होंने कहा कि इस बजट में सहयोगी दलों को खुश करना और अन्य राज्यों की कीमत पर उनसे खोखले वादे किया है।

पढ़ें :- सपा किसी भी हालत में BJP को चुनौती देने की स्थिति में नहीं, अखिलेश यादव का दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना 2047 तक सच होता नहीं दिखता: केशव मौर्य

 

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मित्रों को खुश करना है। एए (अडानी अंबानी) को लाभ,लेकिन आम भारतीयों को कोई राहत नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र और पिछले बजट कॉपी और पेस्ट है।

पूरा बजट दो प्रदेशों और दो विशेष राजनीतिक दलों को तवज्जो देने के लिए था, क्योंकि सरकार को अपनी कुर्सी बचानी है : गौरव गोगोई

पढ़ें :- टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की तलाश तेज, ये नाम रेस में सबसे आगे

लोकसभा में उप नेता गौरव गोगोई ने कहा कि वित्त मंत्री का ये बजट बहुत ही निराशाजनक था। ये पूरा बजट सरकार की कमजोरी और अस्थिरता का उदाहरण था। उन्होंने कहा कि पूरा बजट दो प्रदेशों और दो विशेष राजनीतिक दलों को तवज्जो देने के लिए था, क्योंकि सरकार को अपनी कुर्सी बचानी है। गौरव गोगोई ने कहा कि इसमें मध्यम वर्ग, किसानों और बेरोजगारों के लिए कुछ भी नहीं था। लेकिन इसमें उन उद्योगपतियों के लिए बहुत कुछ था, जो BJP को चंदा देते हैं।

पढ़ें :- संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की आवाज बने अमनमणि त्रिपाठी, मजबूती से उठाईं क्षेत्र की समस्याएं
Advertisement