Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. “शादी कब करेंगे”- GenZ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा सवाल, इस बार मिल गया जवाब! जाने क्या कहा राहुल गांधी ने

“शादी कब करेंगे”- GenZ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा सवाल, इस बार मिल गया जवाब! जाने क्या कहा राहुल गांधी ने

By Harsh 
Updated Date

प्रयागराज: राहुल गांधी से उनकी शादी के बारे में कई बार सवाल किये जा चुके हैं लेकिन अक्सर कांग्रस नेता इसको टालते नजर आते हैं लेकिन इस बार GenZ ने जब यही सवाल किये तो वह बच नहीं पाये और आखिरकार इस चर्चित सवाल का जवाब राहुल गांधी को देना ही पड़ा।

पढ़ें :- Gen Z के लिए योगी सरकार की नई पहल: हर माह विद्यार्थियों से संवाद करेंगे IAS-IPS और IFS अधिकारी

GenZ की समस्याओं को समझने और उनसे जुड़ने के लिए राहुल गांधी ने 6 अगस्त को आस्क मी ऐनीथिंग का एक सेशन रखा था, जिसमें महिलाओं की शिक्षा, छात्रों के विरोध प्रदर्शन और राजनीति जैसे विषयों पर चर्चा हुई साथ ही कांग्रेस नेता ने GenZ के सवालों सभी सवालों के जवाब दिए। लेकिन तभी एक ऐसा सवाल सामने आया जो न राजनीति से जुड़ा था न ही किसी विरोध-प्रदर्शन। ये सवाल था राहुल गांधी से जुड़ा हुआ एक अहम सवाल।

आस्क मी ऐनीथिंग का एक सेशन के दौरान GenZ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि आप शादी कब कर रहे हैं। जिसके जवाब में हल्के-फुल्के अंदाज में उत्तर देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनकी शादी के विषय पर लंबे समय से कई सवाल पूछे जा रहे हैं, तो अब वो समय आ गया है कि वे इसका जवाब दें। हालांकि इसके आगे इस शादी वाले विषय पर उन्होंने और कुछ नहीं कहा और यही इस मुद्दे को खत्म कर दिया।

छात्रों के प्रदर्शन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

राहुल गांधी ने झारखंड में JPSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन पर सरकारों से उनकी बात सुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था महंगी और दबाव वाली हो गई है और इसमें बड़े बदलाव की जरूरत है। महिलाओं के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में बराबरी, बल्कि जरूरत पड़े तो उससे भी ज्यादा अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने महिलाओं को देश की बड़ी ताकत बताया।

पढ़ें :- Rahul Gandhi in Prayagraj: प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी, केपी ग्राउंड में छात्रों को शाम छह बजे करेंगे संबोधित

वहीं जब राहुल गांधी से बीजेपी के पसंदीदा नेता का नाम पूछा गया, तो उन्होंने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लेते हुए अमरिंदर सिंह की मिलिट्री हिस्ट्री के बारे में उनकी जानकारी की भी तारीफ की। बातचीत के दौरान राहुल गांधी से पूछा गया क्या वह बैटमैन हैं, इस सवाल पर राहुल का मजाकिया अंदाज भी देखने को मिला।

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

Advertisement