नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Leader of Opposition Lok Sabha, Rahul Gandhi) व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Leader of the Opposition Rajya Sabha Mallikarjun Kharge) व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी (National General Secretary and MP Priyanka Gandhi) के साथ कांग्रेस के बाक़ी नेता प्रधानमंत्री निवास (Prime Minister’s Residence) के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें :- राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने की खारिज, सुप्रिया श्रीनेत ने याचिकाकर्ता पर बोला हमला
भारत के छात्रों की आवाज़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता, हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए : राहुल गांधी
इसी बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक्स पोस्ट पर लिखा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे, नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं।
छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है।
प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे – नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं।
पढ़ें :- BJP का बस एक ही मकसद है, किसी भी क़ीमत पर जीत और भारत के लोकतंत्र का अंत : राहुल गांधी
मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए -…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2026
उन्होंने कहा कि मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।