नई दिल्ली। ‘छात्रों की गूंज’ (Chhatron Ki Goonj) अभियान के तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 17 जुलाई को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में युवाओं के भविष्य और न्याय की इस लड़ाई को और बुलंद करेंगे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि देशभर में पेपर लीक, भर्ती घोटालों और बदहाल शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “छात्रों की गूंज” (Chhatron Ki Goonj) हजारों छात्र-छात्राओं के साथ अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। यह लड़ाई किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य की है। जब तक पेपर लीक पर कठोर कानून नहीं बनेगा, दोषियों को सज़ा नहीं मिलेगी और छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा।
पढ़ें :- सपा-कांग्रेस का गठबंधन एक ऐसी खिचड़ी है जिसका पकना दोनों के नसीब में नहीं : डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य
‘छात्रों की गूंज’ केवल एक एंथम नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं की आवाज़ है जो अपने अधिकार, शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ (Chhatron Ki Goonj Anthem) केवल एक एंथम नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं की आवाज़ है जो अपने अधिकार, शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
बहुत हुआ, चलो युवा,
हाथ से हाथ जोड़ के,
अन्याय का घड़ा फोड़ के।युवा ख्वाब ये जल जाएंगे,
सिंहासन तब हिल जाएंगे,
छात्रों की गूंज, ये है छात्रों की गूंज।पढ़ें :- पूर्व पीएम राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई, ताकि उनकी हत्या हो सके, राहुल गांधी ने लगाया सनसनीखेज आरोप
शिक्षा Revolution की ओर देश के सभी छात्रों और युवाओं का उत्साह और जोश बढ़ाने के लिए #ChhatronKiGoonj Anthem.
बदलाव अब दूर… pic.twitter.com/Is8z13ID4M
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 16, 2026
बहुत हुआ, चलो युवा,
हाथ से हाथ जोड़ के,
अन्याय का घड़ा फोड़ के।
पढ़ें :- सपा ने कांग्रेस के लिए 26 सीटों पर भरी हामी, कहा- बाकी के लिए पहले उम्मीदवारों के नाम बताएं, समीकरण के साथ बातचीत को तैयार, देखें लिस्ट
युवा ख्वाब ये जल जाएंगे,
सिंहासन तब हिल जाएंगे,
छात्रों की गूंज, ये है छात्रों की गूंज।
शिक्षा क्रांति की ओर देश के सभी छात्रों और युवाओं का उत्साह और जोश बढ़ाने के लिए छात्रों की गूंज (Chhatron Ki Goonj) एंथम, बदलाव अब दूर नहीं।
बहुत हुआ, चलो युवा,
हाथ से हाथ जोड़ के,
अन्याय का घड़ा फोड़ के।युवा ख्वाब ये जल जाएंगे,
सिंहासन तब हिल जाएंगे,
छात्रों की गूंज, ये है छात्रों की गूंज।जननायक श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में #ChhatronKiGoonj सिर्फ़ एक अभियान नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों और युवाओं के संघर्ष,… pic.twitter.com/mVJVvuT7mJ
— Varun Choudhary (@varunchoudhary2) July 16, 2026
पढ़ें :- सपा से सीट बंटवारे पर बातचीत के बाद आराधना मिश्रा बोलीं- कल दोबारा होगी बैठक, सीटों की संख्या हमारे लिए मायने नहीं रखती
एनएसयूआई (NSUI) के पूर्व अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ़ एक अभियान नहीं, बल्कि देशभर के छात्रों और युवाओं के संघर्ष, उम्मीद और बदलाव का संकल्प है। यह एंथम शिक्षा में न्याय, पारदर्शिता, समान अवसर और युवाओं के अधिकारों के लिए उठ रही करोड़ों आवाज़ों का प्रतीक है।