Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी ने किसानों का किया समर्थन, कहा-इंडिया की सरकार आने पर मिलेगी एमएसपी

राहुल गांधी ने किसानों का किया समर्थन, कहा-इंडिया की सरकार आने पर मिलेगी एमएसपी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब-हरियाणा के किसान बड़ी संख्या में दिल्ली कूच किए हैं। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। किसानों के इस आंदोलन को विपक्षी नेताओं का समर्थन मिल रहा है। विपक्ष के नेता इसके जरिए सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कह कि, कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है।

पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, ‘‘किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है! कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है।‘‘

वहीं, छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी ने कहा कि, नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है…इस लाइन से कोई भी व्यक्ति कांग्रेस की पूरी विचारधारा को समझ सकता है। क्योंकि हिंदुस्तान का डीएनए मोहब्बत का है, नफरत का नहीं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, देश में किसानों को जो मिलना चाहिए, वो उन्हें नहीं मिल रहा है। इसलिए किसान दिल्ली की तरफ जा रहे हैं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है, उनके ऊपर आंसू गैस के गोले दागे जे रहे हैं। किसान सिर्फ ये कह रहे हैं हमारी मेहनत का फल हमें मिलना चाहिए।

पढ़ें :- कांग्रेस को नहीं खाली करना होगा '24 अकबर रोड' और '5 रायसीना रोड' का बंगला, मिली बड़ी राहत

 

 

Advertisement