Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-ईडी, सीबीआई और आईटी भ्रष्टाचार से नहीं लोकतंत्र से लड़ रहे

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-ईडी, सीबीआई और आईटी भ्रष्टाचार से नहीं लोकतंत्र से लड़ रहे

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। एक बार फिर उन्होंने मोदी सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। इस बार उन्होंने प्रगति मैदान टनल को लेकर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर करते हुए कहा कि, ₹777 करोड़ खर्च कर बनाई गई प्रगति मैदान टनल सिर्फ एक साल में उपयोग के लायक नहीं रही।

पढ़ें :- RCB vs SRH Live streaming : आज IPL 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी और सनराइजर्स की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, देश में भ्रष्टाचारियों का अमृतकाल चल रहा है! ₹777 करोड़ खर्च कर बनाई गई प्रगति मैदान टनल सिर्फ एक साल में उपयोग के लायक नहीं रही। प्रधानमंत्री विकास की हर परियोजना पर ‘प्लानिंग‘ की जगह ‘मॉडलिंग‘ कर रहे हैं, और ईडी, सीबीआई, आईटी भ्रष्टाचार से नहीं, लोकतंत्र से लड़ रहे हैं।

Advertisement