Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा-‘मित्रों’ वाला राफेल है, टैक्स वसूली-महंगा तेल है, सवाल करो तो जेल है

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा-‘मित्रों’ वाला राफेल है, टैक्स वसूली-महंगा तेल है, सवाल करो तो जेल है

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राफेल डील को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गईं हैं। दरअसल, ये चर्चा तब शुरू हुई जब राफेेल डील में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर फ्रांस में न्यायिक जांच शुरू हो गयी है। इसको लेकर लेकर कांग्रेस एक बार फिर से मोदी सरकार पर हमलावार हो गयी है।

पढ़ें :- लोकतंत्र/संविधान/आरक्षण को कोई ख़तरा नहीं, ख़तरा इंडी गठबंधन के नेताओं के राजनीतिक भविष्य और अस्तित्व को है: केशव मौर्य

राफेल डील के मुद्दे पर राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है, इस बार राहुल ने राफेल डील के साथ-साथ तेल की बढ़ती कीमतों के लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि, खाली जगह को भरिए…‘मित्रों’ वाला राफेल है, टैक्स वसूली- महंगा तेल है, पीएसयू-पीएसबी की अंधी सेल है और सवाल करो तो जेल है… मोदी सरकार — है!”

इस तरह से राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। बता दें कि, राफेल डील को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार पर हमलावर हो रही है, चाहे वो राफेल डील से जुड़ा हुआ विवाद हो या फिर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम हो, कांग्रेस लगातार मोदी सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध रही है।

इससे पहले भी राहुल गांधी ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, चोर की दाढ़ी में तिनका। राफेल के अलावा राहुल गांधी लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर हमलावर रहे हैं और कांग्रेस ने कई राज्यों में तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने एक बार ट्वीट कर लिखा कि मोदी माया का ऐसा पड़ा प्रभाव, बस जुमलों का ही गिरा है भाव।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: तेजस्वी यादव बोले-प्रधानमंत्री महंगाई का 'म' और बेरोजगारी का 'ब' नहीं बोल रहे
Advertisement