नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में रविवार को इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि ‘ईवीएम, वोटर लिस्ट के जरिए वोट चोरी हुई है। वोटर लिस्ट ने युवाओं के नाम काटे गए। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव अवैध था। ये मैं नहीं कह रहा हूं बल्कि देश का चुनाव आयोग (Election Commission) ये कह रहा है क्योंकि 13 करोड़ लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया। ये साधारण चोरी नहीं है, देशद्रोही है। ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) को इस देश के भीतर जेल जाना होगा।
पढ़ें :- अयोध्या सभ्यता की जन्मभूमि, संस्कृति की प्राणधारा और आस्था की है शाश्वत ज्योति : सीएम योगी
ये हिंदुस्तान के किसानों की, युवाओं की, मजदूरों की आवाज है कि हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे
विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यहां आप लोग एक साथ चलकर आए आप लोगों का धन्यवाद करता हूं। ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) को, पीएम मोदी को अमित शाह को मैसेज भेजना था आपने वो मैसेज भेजा है। ये हिंदुस्तान के किसानों की, युवाओं की, मजदूरों की आवाज है कि हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे। आप जो भी संविधान से बड़े नहीं हो। संविधान आपसे बड़ा है। सालों से इस देश में वोट चोरी हो रही है।
युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और देश का पूरा धन अंबानी-अडानी के पास जा रहा
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने महारैली में कहा कि ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के पद से हटेंगे और उन्हें जेल जाना पड़ेगा। ये कोई आम चोरी नहीं है, जैसी कोई दुकान से चोरी करता है। ये हिंदुस्तान के हर नागरिक के वोट और उसकी आवाज की चोरी है। राहुल गांधी ने इसे देशद्रोह करार दिया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सभी संवैधानिक संस्थाओं पर इन लोगों ने कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि इसका नतीजा है कि किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और देश का पूरा धन अंबानी-अडानी के पास जा रहा ।
पढ़ें :- टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, बोलीं- ईवीएम लूटा, लोकतंत्र लूटा, संविधान लूटा
ऐसा ही हिंदुस्तान चाहिए, जहां हर किसी को बराबरी का अधिकार मिले
राहुल ने आरोप लगाया कि हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिए जाते हैं, जबकि कोई आम आदमी ऐसा करे तो उसे जूते मारकर जेल में डाल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही हिंदुस्तान चाहिए, जहां हर किसी को बराबरी का अधिकार मिले। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसा हिंदुस्तान होना चाहिए जहां किसान अपने सपने पूरे कर सके। उन्होंने कहा कि कोई छात्र 18 घंटे पढ़ाई करे तो उसे शिक्षा और रोजगार के रूप में उसकी मेहनत का फल मिलना चाहिए। अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी नहीं जा रहे हैं।
हम मोदी, शाह या ज्ञानेश कुमार किसी से भी नफरत नहीं करते
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि मैं कहता हूं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते। ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) के बाद अब हम आपके खिलाफ खड़े होंगे। अमित शाह और आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। आप भाग नहीं सकते, आपको यहीं रहना होगा और आपके खिलाफ कार्रवाई होगी। हम मोदी, शाह या ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) , किसी से भी नफरत नहीं करते। हम मोहब्बत की दुकान चलाने वाले लोग हैं।