Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Rahu Ka Nakshatra Parivartan : राहु का नक्षत्र परिवर्तन जुलाई में इस तारीख से होगा , इन राशियों के जातकों को मिलेगी सफलता

Rahu Ka Nakshatra Parivartan : राहु का नक्षत्र परिवर्तन जुलाई में इस तारीख से होगा , इन राशियों के जातकों को मिलेगी सफलता

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rahu Ka Nakshatra Parivartan : नवग्रहों में राहु को छाया ग्रह कहा जाता है। राहु अपनी चाल चलते हुए 8 जुलाई 2024 को राहु देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस बार राहु ग्रह रेवती नक्षत्र से निकालकर शनि के मूल नक्षत्र में उत्तरा भाद्रपद में गोचर करेंगे। राहु का प्रभाव सबसे अधिक मनुष्य के मन पर पड़ता है। मनुष्य में प्रगतिशीलता, धार्मिक प्रवृत्ति, डिप्लोमेसी, इंजीनियरिंग, इंटरनेट, मोबाईल, अंतरिक्ष, पायलट आदि के स्वामी ग्रह राहु हैं।
राहु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करने से जहां कुछ जातकों को इसका अच्छा परिणाम मिलेगा वहीं कुछ राशि के जातकों को बेहद सावधान भी रहना होगा।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

मीन राशि: राहु के नक्षत्र परिवर्तन करने से मीन राशि के जातकों को आकस्मिक लाभ प्राप्त होगा, साथ ही मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ेगा। मीन राशि के जातकों को बदलते मौसम के साथ डिहाईड्रेशन पेट की समस्याएं आदि से जूझना पड़ेगा।

कर्क राशि: राहु के इस गोचर से कर्क राशि पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। कर्क राशि के जातकों को डिहाइड्रेशन, पेट संबंधी समस्या, उल्टी, आदि समस्याओं का सामना करना होगा। ज्योतिषी के अनुसार यदि कर्क राशि के जातकों को कोई समस्या आती है तो उन्हें लंबे समय तक बिस्तर पर आराम करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि : राहु के नक्षत्र परिवर्तन करने से राहु ग्रह जलीय राशि में अपना प्रभाव डालेंगे। जिससे वृश्चिक के जातकों को पेट संबंधी बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। शशांक शेखर शर्मा बताते हैं कि यदि इस राशि के जातकों को बदलते मौसम के साथ स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या होती है तो यह लंबे समय के लिए बीमार पड़ सकते हैं।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Advertisement