Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Rain in Delhi: दिल्ली और नोएडा में बदला मौसम का​ मिजाज, झमाझम बारिश के साथ चल रहीं हैं तेज हवाएं

Rain in Delhi: दिल्ली और नोएडा में बदला मौसम का​ मिजाज, झमाझम बारिश के साथ चल रहीं हैं तेज हवाएं

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rain in Delhi: दिल्ली और नोएडा में एक बार फिर मौसम का​ मिजाज बदल गया है। मौसम का मिजाज बदलते ही कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गयी है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज बारिश और तूफान की आशंका जताई थी। दोपहर बाद हुई बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

पढ़ें :- Navratri Special Train : नवरात्र पर माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शन हुआ आसान, लखनऊ से रोज रात एक बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

मौसम विभाग ने एक हफ्ते का पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें पांच दिन आंधी तूफान और बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 मई किो बिजली चमकने के साथ तूफान, धूल उड़ाने वाली हवाएं, तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान 3 डिग्री गिर सकता है। इसी के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

तेज हवाओं से गिरे पेड़
नोएडा में बारिश के साथ तेज हवाएं भी खूब चली। इसके कारण कई हिस्सों में पेड़ और खंबा गिरने से कई गाड़ियां ​क्षतिग्रस्त हो गयीं। इसके कारण यातायात भी बाधि रहा।

Advertisement