Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of Raisin water: पेट की तमाम समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है किशमिश का पानी

Benefits of Raisin water: पेट की तमाम समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है किशमिश का पानी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

किशमिश सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इतना ही फायदेमंद होता किशमिश का पानी। किशमिश का पानी पीने से पेट साफ होता है और बॉडी को डिटॉक्स करता है। किशमिश में प्रोटीन, आयरन और फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा कैल्शियम, पोटैशियम भी मौजूद होता है।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर

किशमिश का पानी अल्जाइमर व अन्य पुरानी बीमारियों से बचाता है। किशमिश के का सेवन करने से रक्त में एंटीऑक्सीडेंट् का लेवल बढ़ सकता है और ब्रेन फंक्शन में सुधार हो सकता है। किशमिश का पानी पीने से एनीमिया में फायदा करता है।

इम्यूनिटी को बेहतर करता है। संक्रमण और बीमारियों से बचाता है। इसके अलावा नियमित किशमिश का पानी पीने से स्किन में निखार आता है।

ऐसे बनाएं किशमिश का पानी

किशमिश का पानी बनाने के लिए सबसे पहले किशमिश को एक साफ कांच के जार या कंटेनर में रखें। अब इसके ऊपर पानी डालें, सुनिश्चित करें कि वे पूरी तरह से भीग जाएं। जार या कंटेनर को ढक्कन या प्लास्टिक रैप से ढक दें और इसे रात भर या कम से कम 8 घंटे के लिए छोड़ दीजिए। सुबह में, इस पानी को एक गिलास में छान लें। फिर इसका सेव करें।

पढ़ें :- स्कूल में 9 साल की छात्रा की क्लास में गिरने से हुई मौत, पिता ने मेडिकल सुविधा और अस्पताल ले जाने पर उठाए सवाल
Advertisement