विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मुनक्का में सेहत का खजाना छिपा है। इसका सेवन शरीर को तमाम बीमारियों से तो बचाता ही है हेल्दी भी रखता है। आयुर्वेद में मुनक्का का सेवन करने के ढेरों फायदे बताए है।
पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में जड़ा सबसे तेज वनडे शतक, UAE के खिलाफ बनाया विश्व रिकॉर्ड
आयुर्वेदिक डॉक्टर रॉबिन शर्मा मे हाल ही में मुनक्का के फायदों के बारे में बताया। डॉक्टर का कहना है कि एक बार अगर आप इस छोटे से ड्राई फ्रूट्स के फायदे जान लेगे तो सोने के भाव में भी इसे खरीदने लगेंगे।
आयुर्वेदि डॉक्टर रॉबिन शर्मा ने बताया कि मुनक्का में चिकन से चार गुना अधिक कैल्शियम, दो गुना अधिक आयरन और तीन गुना ज्यादा पोटैशियम मौजूद होता है। इतना ही नहीं इसमें चिकन से 12 गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट्स पाये जाते है। जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते है।
डॉक्टर रॉबिन के अनुसार मुनक्का पुरानी से पुरानी कब्ज और एसिडिटी की समस्या में फायदेंमद होता है। इतना ही नहीं कमजोरी, आंखों के आगे अंधेरा छा जाना और ब्लड प्रेशर की समस्या में भी मुनक्का खाना काफी फायदेमंद कर सकता है।
अगर बच्चों को खांसी की समस्या अक्सर रहती है तो वो इस दौरान मुनक्का का सेवन फायदेमंद हो सकता है। मुनक्का बच्चों के लिए हेल्थ टॉनिक की तरह काम करता है। बच्चों की भूख बढ़ाने और खून बढ़ाने में फायदेमंद होता है।
पढ़ें :- Emergency Landing : शंघाई से कोलकाता आ रही Indigo फ्लाइट की अगरतला में करनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, थमी पैसेंजर की सांसें
डॉक्टर रॉबिन के अनुसार अगर आपको कमजोरी, कब्ज, एसिडिटी या आंखों के सामने अंधेरा दिखने जैसी दिक्कत होती है तो इसे जड़ से खत्म कर सकते है। इसके लिए बस पांच से सात मुनक्का के दाने और लगभग एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें।
रातभर भिगने के बाद इसे अगले दिन सुबह खाली पेट खा लें। 21 दिनों में आपको असर दिखाई देने लगेगा। बच्चों को मुनक्का के साथ धागे वाली मिश्री की गोललियां बनाकर खिला दें। इसे चूसने से खांसी कम होती है, कमजोरी दूर होती है और सेहत के लिए भी अच्छा होता है।