Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की सभी पांचों सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने जीत हासिल की है, जबकि महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। पांचवी सीट के लिए महागठबंधन के प्रत्याशी अमरेंद्र धारी सिंह और एनडीए के उम्मीदवार शिवेश राम के बीच मुकाबला था। राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी 202 विधायकों ने वोट डाला जबकि महागठबंधन के चार विधायक गायब रहे। इसमें तीन कांग्रेस और एक राजद के शामिल हैं। वोटिंग के दौरान ये नहीं पहुंचे, जिसके कारण मतगणना के बाद एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत की घोषणा कर दी गयी। इस जीत के साथ ही महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है।
पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी
राज्यसभा के लिए एनडीए के ये प्रत्याशी जीतें
नीतीश कुमार-जदयू
रामनाथ ठाकुर-जदयू
नितिन नवीन-भाजपा
शिवेश कुमार-भाजपा
उपेंद्र कुशवाहा-रालोमो