Raksha Bandhan 2024 : सनातन धर्म में बहुत धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। भाई बहन के इस त्योहार को पूरे देश में मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है। भाई इस दिन बहन को अपने प्रेम के रूप में उपहार देते हैं। सावन मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन मनाया जाता है।इस बार सावन माह की पूर्णिमा को भद्रा का साया है। भद्रा रहने पर राखी बांधन के सही समय का महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस वर्ष कब है रक्षाबंधन और इस दिन किस मुहूर्त में बहनें भाई की कलाई पर बांध सकती हैं रक्षासूत्र यानी राखी।
पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' : शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' , इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?
इस वर्ष सावन माह की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त दिन सोमवार को प्रात: 3 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर उसी दिन रात 11 बजकर 55 मिनट तक है. इस साल 19 अगस्त, सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया
इस वर्ष रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया है। 19 अगस्त को सुबह में 5 बजकर 53 मिनट पर भद्रा काल (Bhadra Kaal) शुरू होगा और दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। हालांकि, इस भद्रा का वास पाताल लोक में होगा और कई विद्वानों का मत है कि भद्रा का वास पाताल या फिर स्वर्ग लोक हो तो पृथ्वी पर रहने वाले के लिए अशुभ नहीं होती है। कई शुभ कार्यों में भद्रा के पाताल में वास करने को भी नजरअंदाज नहीं किया जाता है।
रक्षाबंधन पर राखी बांधने का मुहूर्त
19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का मुहूर्त दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 8 मिनट तक है. रक्षाबंधन के त्योहार के दिन बहनों को अपने भाई को राखी बांधने के लिए 7 घंटे 38 मिनट तक का समय मिलेगा.