Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Raksha Bandhan 2024 : आज रक्षाबंधन पर इन चीजों से लगाएं भाई के माथे पर तिलक, सुख-समृद्धि आएगी

Raksha Bandhan 2024 : आज रक्षाबंधन पर इन चीजों से लगाएं भाई के माथे पर तिलक, सुख-समृद्धि आएगी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Raksha Bandhan 2024 : आज देश भर में धूमधाम और पूरे हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन त्यौहार भाई-बहन के बीच प्यार और विश्वास के खूबसूरत बंधन का पर्व है। दरअसल, भद्रा काल में रक्षाबंधन मनाना अशुभ माना जाता है। इस कारण जब भी भद्रा काल पड़ता है तो बहनें शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधती हैं। आज राखी बांधने के लिए दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से लेकर 4 बजकर 31 तक उत्तम मुहूर्त है। इसके बाद प्रदोष काल में भी राखी बांधी जा सकती है। रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने के दौरान तिलक लगाना जरूरी नियम है। सनातन धर्म में तिलक को शुभता का प्रतीक माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन तीन चीजों से भाई के माथे पर तिलक लगाना शुभ रहेगा।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 20 May: इन राशियों की आज चमकेगी किस्मत, व्यापार और नौकरी में मिलेगा लाभ

राखी थाली में रखें ये सामग्री
रोली, कुमकुम, अक्षत (साबुत चावल), पीली सरसों के बीज, दीपक, राखी, नारियल, मिठाई और भाई के लिए कपड़े या रूमाल रखें।
केसर का तिलक
रक्षा बंधन के दिन भाई के माथे पर केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा। माना जाता है कि केसर का तिलक लगाने से सुख-शांति और समृद्धि आती है। इसके अलावा केसर का संबंध गुरु ग्रह से भी है। ऐसे में केसर का तिलक लगाने से बृहस्पति देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

कुमकुम का तिलक
रक्षाबंधन के दिन भाई के माथे पर कुमकुम का तिलक लगाना हर प्रकार से शुभ रहेगा।

हल्दी का तिलक
रक्षाबंधन के दिन भाई के माथे पर हल्दी का तिलक लगाने से उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

पढ़ें :- Hanuman Ji Shanidev Vardaan :  जब हनुमान जी को ललकारते हुए शनिदेव ने कहा, "हे वानर! आँखें खोलो , जानें तब क्या हुआ
Advertisement