Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Rakshabandhan 2023 : रक्षाबंधन पर इन देवताओं को बांधे राखी,  देव गण पूरी करते हैं सभी मनोकामनाएं

Rakshabandhan 2023 : रक्षाबंधन पर इन देवताओं को बांधे राखी,  देव गण पूरी करते हैं सभी मनोकामनाएं

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rakshabandhan 2023 : भाई बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन सावन माह की पूर्णिमा तिथि मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई के दाहिनी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई बहन की रक्षा का वचन देता है। हर घर में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2023) की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस साल रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त (Raksha Bandhan 2023 Date) को मनाया जाएगा। भद्रा होने की वजह से दोनों दिन राखी बांध सकते हैं। रक्षाबंधन के त्यौहार की शुरुआत करते समय सबसे पहले देवताओं को रक्षा सूत्र बांधने से जीवन की किसी बाधा में देवता गण भक्त के संकट को दूर करते है। इसके उपरांत बहन भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधें।

पढ़ें :- Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक बनावट के बारे में बारीकी से बताया गया है , जानें  जिन लोगों का होंठ लाल होता है वो कैसे होते हैं

1.सर्व प्रथम भगवान शिव के पुत्र गणेश जी को भी राखी बांधना शुभ माना जाता है

2.भगवान श्रीकृष्ण को आप राखी बांध सकती हैं। श्रीकृष्ण को राखी बांधने से वह सदैव आपकी रक्षा करेंगे। मान्यताओं के अनुसार, शिशुपाल के वध के समय कृष्ण जी के हाथ में लग गई थी जिस समय द्रौपदी ने उनके हाथ में साड़ी का पल्लू फाड़ के बांधा था। कृष्ण जी ने द्रोपदी के चीर हरण के समय उनकी रक्षा की थी।

3.भोलेनाथ को रक्षाबंधन पर राखी बांधनी चाहिए।
4.हनुमान जी को राखी बांधने से कुंडली से मंगल दोष दूर होता है।
5.रक्षाबंधन पर नागदेव को राखी बांधने से काल सर्प दोष के भय से मुक्ति मिलती है।

पढ़ें :- Vaishakh Purnima 2024 : वैशाख पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी की करें पूजा , धन-धान्य के भंडार भर जाते है
Advertisement