रक्षाबंधन के त्यौहार को अब बस कुछ दिन ही बचें हैं। मिठाईयों के दाम अभी से आसमान छूने लगे हैं। खासकर सबकी फेवरेट काजू कतली के तो दाम सुनकर ही होश उड़ जाता है। आज हम आपको काजू कतली जैसे स्वाद वाली मूंगफली की कतली घर में बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जिसे आप बहुत ही कम पैसों में आसानी से घर में तैयार कर सकते है। स्वाद भी एकदम काजू कतली जैसा लगेगा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
मूंगफली के दानों की बर्फी बनाने के लिए जरुरी सामग्री
मूंगफली- 2 कप
मिल्क पाउडर- 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर- ¼ टी स्पून
चीनी- 1 कप
पानी- आधा कप
घी- 1 चम्मच
मूंगफली के दानों की बर्फी बनाने का ये है तरीका
मूंगफली से कतली या बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले मूंगफली को लो फ्लेम पर रोस्ट कर लें। इससे मूंगफली का छिलका आसानी से निकल जाएगा। मूंगफली को धीमी गैस पर ही भूनें नहीं तो जल जाएंगी और बर्फी का स्वाद और रंग खराब हो जाएगा। अब ठंडा होने पर मूंगफले को हाथों के रगड़कर छिलका निकाल लें। अब भुनी हुई और बिना छिलका वाली मूंगफली को मिक्सी में डालकर पीस लें और एक बारीक पाउडर बना लें। आपको इसे मिक्सी को रोक-रोक कर पीसना है। लगातार पीसने से मूंगफली तेल छोड़ने लगेगी।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
मूंगफली के पाउडर को एक छलनी से छान लें जिससे कोई टुकडा या गांठ न रहे। अब मिल्क पाउडर और इलायची को इसमें मिला दें। सारी चीजों को मिलाने से एक पाउडर जैसा तैयार हो जाएगा। अब कड़ाही में पानी डालें और चीनी डालकर पका लें। इसके लिए आपको चीनी और पानी को करीब 5-7 मिनट तक पकाना होगा। इस चीनी के घोल में मूंगफली वाला मिश्रण डाल दें।
गैस की फ्लेम कम कर लें और सारी चीजों को मिलाएं। आपको इस मिश्रण को तब तक चलाते हुए मिलाना है जब तक कि एक स्मूद पेस्ट जैसा न बन जाए। अब 1 चम्मच घी इसमें डाल दें। जब मिश्रण कड़ाही से अलग होने लगे तो गैस बंद कर दें। तैयार मिश्रण को बटर पेपर पर डालें और फैलाकर चिकना कर दें। अब इसे हल्का ठंडा होने दें और फिर इससे एक लोई जैसी बनाकर तैयार कर लें। ऊपर से एक और बटर पेपर लगाएं और बेल लें।
अब ऊपर वाला बटर पेपर हटा दें और फिर इसे काजू कतली की शेप में या अपनी पसंद की दूसरी शेप में काट लें। तैयार हो जाएगी मूंगफली की स्वादिष्ट बर्फी। इसके ऊपर चांदी का वर्क लगाकर सर्व करें। यकीन मानिए इस बर्फी को देखकर खाने वाले चकरा जाएंगे। कोई भी ये बता नहीं लगा पाएगा कि ये मूंगफली से बनी कतली हैं या काजू कतली हैं। एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।