Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अवधेश प्रसाद, बोले-‘डकैत एक घर लूटता है, यहां करोड़ों सनातनियों और रामभक्तों की लूटी गई आस्था’, ये भारत के इतिहास की सबसे बड़ी डकैती

अवधेश प्रसाद, बोले-‘डकैत एक घर लूटता है, यहां करोड़ों सनातनियों और रामभक्तों की लूटी गई आस्था’, ये भारत के इतिहास की सबसे बड़ी डकैती

By santosh singh 
Updated Date

Ram Mandir Donation Scam : अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे और दान के पैसों में कथित हेरफेर का मामला अब देश भर में तूल पकड़ रहा है। समाजवादी पार्टी सांसद अवधेश प्रसाद (Avadhesh Prasad) ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह कोई छोटा-मोटा घोटाला नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों लोगों की आस्था पर डाली गई एक बहुत बड़ी डकैती है। सांसद के इस बयान के बाद राजनीति काफी तेज हो गई है।

पढ़ें :- कांग्रेस अपनी खोई हुई ‘सियासी ज़मीन’ तलाश रही है और सपा उत्तर प्रदेश में अपना अस्तित्व बचाने के लिए ‘हांफ’ रही: केशव मौर्य

यह घोटाला नहीं , बल्कि देश के करोड़ों लोगों की आस्था पर डाली गई एक बहुत बड़ी डकैती है

सांसद अवधेश प्रसाद (Avadhesh Prasad)  ने मंदिर के पैसों में हुई कथित गड़बड़ी की तुलना करते हुए कहा कि अवधेश प्रसाद ने कहा कि एक आम डकैत सिर्फ एक या दो घरों को लूटता है, लेकिन राम मंदिर के पैसे में जो हेरफेर हुआ है, वह बिल्कुल अलग है। यह सीधे तौर पर उन करोड़ों सनातनियों और रामभक्तों के भरोसे को लूटना है, जो देश-विदेश से आकर अपनी कमाई का हिस्सा मंदिर में दान करते हैं। उन्होंने साफ शब्दों में इसे भारत के इतिहास की सबसे बड़ी डकैती बताया है।

सरकार पर चुप्पी साधने का आरोप

सपा सांसद ने कहा कि इस पूरे मामले को सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रमुखता से सामने रखा था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब यह मुद्दा पहली बार सामने आया, तो इसे पूरी तरह से दबाने और रफा-दफा करने की पुरजोर कोशिशें की गईं। अवधेश प्रसाद के मुताबिक, इस गंभीर विषय पर सरकार की ओर से भी लंबे समय तक रहस्यमयी चुप्पी साधे रखी गई, जो कई तरह के सवाल खड़े करती है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : महंत कमल नयन दास, बोले- जब जांच करने वाले ही बेईमान हों तो क्या होगी निष्पक्ष जांच?

सपा सांसद ने कहा कि जब हम स्कूल में 8वीं-9वीं में पढ़ते थे, तब बहुत डकैती होती थी, लेकिन जब हमारे नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी में 100 नंबर वाली पुलिस गाड़ी चलाई, तब से डकैती एकदम खत्म हो गई। उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर के चंदे में जो गड़बड़ी हुई है, उसे भी अखिलेश जी ने ही सबके सामने लाया है। पहले तो सरकार इस मामले को दबाने और लीपापोती करने में लगी थी, लेकिन अब एक के बाद एक घोटाला सामने आ रहा है। यह खेल शुरुआत से ही चल रहा है और न जाने भक्तों का कितना पैसा लूट लिया गया है।

राम मंदिर ट्रस्ट को तुरंत कर देना चाहिए सस्पेंड

अवधेश प्रसाद (Avadhesh Prasad)  ने बड़ी मांग करते हुए कहा कि इस पूरे मामले को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) को तुरंत सस्पेंड कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें देश की अदालतों पर पूरा भरोसा है। यह मामला करोड़ों लोगों के भरोसे और भगवान श्री राम से जुड़ा है। इसलिए हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की देखरेख में एक कमेटी बनाई जाए जो इसकी जांच करे। तभी दूध का दूध और पानी का पानी हो पाएगा, ताकि आगे चलकर कोई भी ऐसी हिम्मत न कर सके।

Advertisement