अयोध्या। विश्व विख्यात श्रीराम मंदिर दान चोरी विवाद (Ram Mandir Donation Scam) पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (President Mahant Nritya Gopal Das) के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास (Mahant Kamal Nayan Das) ने राम मंदिर दान चोरी के आरोपों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जब जांच करने वाले ही ईमानदार नहीं हैं तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है?
पढ़ें :- 'मंदिर का धन और बहुमूल्य धातुओं को बोरों में भरकर कहीं और पहुंचाया है…' अखिलेश यादव ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप
महंत कमल नयन दास (Mahant Kamal Nayan Das) ने कहा कि इस पूरे मामले की वास्तविक जांच भगवान स्वयं करेंगे और अंततः सत्य सबके सामने आएगा। उन्होंने आरोप लगाने वालों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों पर उंगली उठाने से पहले लोगों को अपने आचरण और कार्यों का आत्ममंथन करना चाहिए।बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो कभी साइकिल से चलते थे, आज बड़ी – बड़ी गाड़ियों में घूम रहे हैं और आलीशान भवनों में रह रहे हैं।
हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह किसी व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि उन्हें किसी से व्यक्तिगत विरोध नहीं है, लेकिन हर व्यक्ति को अपने कर्मों का फल अवश्य मिलता है। उनका कहना था कि “जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा।महंत कमल नयन दास ने अंत में कहा कि कोई भी पूरी तरह “दूध का धुला” नहीं है और गलत कार्य करने वालों को भगवान स्वयं दंड देंगे। उनके इस बयान के बाद राम मंदिर दान विवाद को लेकर चर्चाओं का दौर और तेज हो गया है।