पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नेपाल के भैरहवा में रहने वाले रवि मनी एक्सचेंज के मालिक रमेश कांदू की माता प्रेमलता कांदू का निधन हो गया। वे विंध्याचल कांदू की पत्नी थीं। प्रेमलता कांदू का देहांत रात 11:30 बजे नेपाल के भरतपुर अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
उनके निधन की खबर सुनते ही भैरहवा क्षेत्र में शोक छा गया। शुभचिंतक और मित्र श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। प्रेमलता कांदू के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार भैरहवा में बहुमुखी कैंपस के पास स्थित घाट पर दोपहर 1 बजे किया जाएगा।