देश में अपना खुद का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बनाने की पहल से अब रोजगार के मोर्चे पर एक बड़ा बदलाव आने वाला है। भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में अगले 3-वर्षों में 1 लाख से अधिक नई नौकरियां पैदा होने जा रही हैं, जिनमें से 67,500 पद अगले 18-महीनों में ही खुलेंगे।
Semiconductor sector jobs : देश में अपना खुद का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम बनाने की पहल से अब रोजगार के मोर्चे पर एक बड़ा बदलाव आने वाला है। भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में अगले 3-वर्षों में 1 लाख से अधिक नई नौकरियां पैदा होने जा रही हैं, जिनमें से 67,500 पद अगले 18-महीनों में ही खुलेंगे। वहीं सैलरी के बारे में विशेषज्ञों का अनुमान है कि आईटी सेक्टर के मुकाबले 4-6 गुना अधिक वेतन मिलने वाला है। वहीं क्वालकॉम, एनवीडिया और एएमडी जैर्स कंपनियां चिप डिजाइन, वेरिफिकेशन, प्रोसेस इंजीनियरिंग और एडवांस्ड पैकेजिंग की भर्ती कर रही हैं।
बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) के अनुमान के अनुसार, देश में अभी सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों की संख्या लगभग 25,000 है। अगले तीन वर्षों में इसके चार गुना तक बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, स्टाफिंग फर्म CIEL HR सर्विसेज की एक अलग रिसर्च से पता चलता है कि केवल अगले 18 महीनों में, इस सेक्टर की कंपनियां लगभग 67,500 नई नौकरियां दे सकती हैं। नवंबर 2026 तक के पिछले 12 महीनों के आंकड़ों के आधार पर, इस अध्ययन में 150 से अधिक सेमीकंडक्टर कंपनियां
सेमीकंडक्टर सेक्टर में न केवल नौकरियां बढ़ रही हैं, बल्कि यहां मिलने वाला वेतन भी काफी अधिक है। BCG के पार्टनर और मैनेजिंग डायरेक्टर अंकुश वढेरा के अनुसार, इस इंडस्ट्री के विशेषज्ञ समान अनुभव वाले IT सर्विस कर्मचारियों की तुलना में चार से छह गुना तक अधिक कमा सकते हैं। यह अंतर मिड-लेवल से लेकर सीनियर-लेवल के पदों पर सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। इसमें प्रोसेस इंजीनियर, फैब इंजीनियर, चिप डिज़ाइन इंजीनियर, सिस्टम इंजीनियर और प्रोडक्ट आर्किटेक्ट जैसी भूमिकाएं शामिल हैं।