Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Ranbir-Alia Wedding: बारात के लिए तैयार हुए बराती, सामने आई मेंहमानों की तस्वीरें

Ranbir-Alia Wedding: बारात के लिए तैयार हुए बराती, सामने आई मेंहमानों की तस्वीरें

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Ranbir-Alia Wedding: बॉलीवुड में अपने अभिनय से सभी को अपना फैन बनाने वाली रणबीर कपूर आज मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट से शादी करने जा रहे हैं। सामने आने वाली रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी की रस्मे शुरू होने वाली है और इसी के चलते मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है।

पढ़ें :- Health And Fitness : फिट रहने के लिए अपनाएं अच्छी आदतें , थकान महसूस नहीं होगी

आप देख सकते हैं तस्वीरों में करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में एंट्री ले चुके हैं।

इस दौरान करीना और सैफ पेस्टल पिंक कलर के आउटफिट्स में ट्विन करते नजर आ रहे हैं। आप सभी देख सकते हैं करीना ने पिंक कलर की साड़ी पहनी है तो वहीं सैफ अली खान पिंक कुर्ते और व्हाइट पायजामे में नजर आ रहे हैं।

इनके अलावा बेटी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में महेश भट्ट ने एंट्री कर ली है। अपनी बेटी की इस शादी में महेश बड़ी बेटी पूजा भट्ट के साथ पहुंचे। इन दोनों के अलावा आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड उनकी शादी में पहुंची हैं।

हम बात कर रहे हैं आकांशा रंजन कपूर जो पहुंच गई हैं। आकांशा ने ब्लू कलर की ऑरगेंजा साड़ी को पहना है। इसी के साथ शादी में दुल्हन की मां सोनी राजदान पहुंच चुकी हैं।

वहीं दूल्हे की मां नीतू कपूर, बहन रिद्ध‍िमा कपूर साहनी और भांजी समारा साहनी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। आप देख सकते हैं नीतू और र‍िद्ध‍िमा वेड‍िंग डे के लिए सज-सजकर तैयार हैं।

Advertisement