Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. धुरंधर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट – Netflix नहीं, इस OTT पर होगी रिलीज!

धुरंधर 2’ को लेकर बड़ा अपडेट – Netflix नहीं, इस OTT पर होगी रिलीज!

By हर्ष गौतम 
Updated Date

Bollywood Update:  रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर सिनेमाघरों के बाद Netflix पर रिलीज हुई थी और वहां टॉप 10 में ट्रेंड करते हुए काफी चर्चा में रही। लेकिन अब इसके सीक्वल धुरंधर 2 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आप सोच रहे हैं कि धुरंधर 2 भी Netflix पर ही आएगी, तो ऐसा नहीं है। मेकर्स ने इस बार अलग रणनीति अपनाई है और फिल्म के डिजिटल राइट्स किसी दूसरे प्लेटफॉर्म को बेच दिए हैं।

पढ़ें :- ''समय रैना'' के कमबैक वीडियो पर ''शक्तिमान'' बोले- कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी रहती है

150 करोड़ में हुई बड़ी डील  

रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 के मेकर्स ने करीब 150 करोड़ रुपये में ओटीटी डील फाइनल कर ली है। यह रकम बताती है कि फिल्म को लेकर मार्केट में कितना हाई एक्सपेक्टेशन है। ताजा जानकारी के अनुसार, धुरंधर 2 अब Jio Hotstar पर स्ट्रीम की जाएगी। यानी इस बार दर्शकों को फिल्म देखने के लिए Netflix नहीं, बल्कि Jio Hotstar का रुख करना होगा। फिल्म की रिलीज से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि मेकर्स इस बार ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए किसी दूसरे प्लेटफॉर्म के साथ डील करेंगे — और अब ये खबर उन अटकलों पर मुहर लगाती नजर आ रही है। कुल मिलाकर, धुरंधर 2 की OTT रिलीज को लेकर गेम पूरी तरह बदल गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

Advertisement