Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO: शादी के बाद पहली बार उदयपुर एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा

VIDEO: शादी के बाद पहली बार उदयपुर एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा

By Satish Singh 
Updated Date

मुंबई। नए शादीशुदा जोड़े विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Newly married couple Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna) शुक्रवार को अपने फैंस से मिलने के लिए उदयपुर एयरपोर्ट (Udaipur Airport) पहुंचे। गुरुवार को उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने वाले इस स्टार कपल ने एयरपोर्ट पर पहली बार पब्लिक में अपनी मौजूदगी दिखाई। रश्मिका लाल ड्रेस पहने नजर आईं, जबकि देवरकोंडा ने कुर्ता पजामा पहना था और उसके साथ सनग्लासेस पहने थे। कपल को फैंस को फ्लाइंग किस भेजते देखा गया।

पढ़ें :- Rashmika Mandanna wedding photo: शादी के बंधन में बंधे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, देखिए फोटो
पढ़ें :- Video-शादी के बंधन में बंधे रश्मिका और विजय, इस खुशी के मौके पर कपल ने पैप्स के लिए मिठाइयां बंटवाईं

अपनी शादी की रस्मों की तस्वीरें शेयर करते हुए रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर अपने पति के बारे में एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा। उन्होंने विजय को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उन्हें सच्चा प्यार कैसा लगता है सिखाया और दिखाया। उन्होंने लिखा कि हाय माय लव्स, अब आपसे मिलवाते हैं मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा से। वह आदमी जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार कैसा लगता है, वो आदमी जिसने मुझे दिखाया कि शांति में रहना कैसा लगता है! वो आदमी जिसने मुझे हर दिन कहा कि बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है और लगातार मुझसे कहा कि मैं उससे कहीं ज़्यादा हासिल कर सकती हूं। उन्होने कहा कि वो आदमी जिसने मुझे दिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना सबसे अच्छी चीज़ है और मेरा यकीन मानिए मैं इस आदमी पर एक किताब लिख सकती हूं। मैं वो औरत बन गई हूं जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था। अब पूरी पार्टी का टाइम है। चलो साथ में सबसे अच्छी ज़िंदगी बिताते हैं। बता दे कि रश्मिका और विजय ने दो मशहूर तेलुगु फ़िल्मों में स्क्रीन स्पेस शेयर किया है, 2018 की रोमांटिक कॉमेडी ब्लॉकबस्टर गीता गोविंदम (Romantic Comedy Blockbuster Geeta Govindam) और 2019 की एक्शन ड्रामा फिल्म डियर कॉमरेड (Action drama film Dear Comrade)।

Advertisement