Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के विवाद पर भड़के रवि किशन, कहा- अगर ऐसे ही चलत रहा तो भोजपुरी इंडस्ट्री का हो सकता है नाश

खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के विवाद पर भड़के रवि किशन, कहा- अगर ऐसे ही चलत रहा तो भोजपुरी इंडस्ट्री का हो सकता है नाश

By प्रिया सिंह 
Updated Date

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच की विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। खेसारी लाल यादव ने बिहार सरकार से मदद की गुहर लगाते हुए कहा कि मेरे परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है।

पढ़ें :- Tripti Dimri Hot Pic: तृप्ति डिमरी ने ब्लैक साटन गाउन में शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स हुए दीवाने

बताया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह पर जातिवाद फैलाने का भी आरोप लगाया है। खेसारी लाल यादव का कहना है कि पवन सिंह उन्हें अक्सर नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। अब आजतक से बात करते हुए रवि किशन ने दोनों स्टार्स को नसीहत दी  है। उन्होंने कहा है कि भोजपुरी इंडस्ट्री के उत्थान पर ध्यान दें, वर्ना आपसी लड़ाई कहीं इस इंडस्ट्री का नाश न कर दे।

और साथ ही रवि किशन ने आगे कहा कि, ‘ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री बहुत तेजी से ग्रो कर रही हैं। अब जो ये विवाद देख रहा हूं, यह बहुत ही दुखद है, ये सब समस्त भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए पीड़ादायक है।

Advertisement