Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. WhatsApp Deleted Messages Read: व्हाट्सऐप पर नहीं चलेगी किसी की चालाकी, ऐसे पढ़ सकते हैं डिलीट हुए मैसेज

WhatsApp Deleted Messages Read: व्हाट्सऐप पर नहीं चलेगी किसी की चालाकी, ऐसे पढ़ सकते हैं डिलीट हुए मैसेज

By Abhimanyu 
Updated Date

How to Read Deleted Messages of WhatsApp: व्हाट्सऐप (Whatsapp) अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए फीचर्स लाता रहता है, लेकिन कई बार इन फीचर्स की वजह से लोग परेशान भी हो जाते हैं। दरअसल, कई बार लोग मैसेज सेंड करने के बाद उसे तुरंत डिलीट कर देते हैं, जिससे पता नहीं चल पाता कि उन्होंने क्या मैसेज भेजा था। हालांकि, अब कुछ स्टेप्स के जरिये व्हाट्सऐप (Whatsapp) पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ा जा सकता है, जिसके बारे में हम आपको बताने वाले हैं।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

व्हाट्सऐप पर डिलीट मैसेज पढ़ने का तरीका

1- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में जाकर नोटिफिकेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें।

2- इसके बाद मोर या एडवांस सेटिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।

3- फिर नोटिफिकेशन हिस्ट्री का ऑप्शन पर क्लिक करें।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

4- अब आपको सारे डिलीट हुए मैसेज दिखाई देंगे।

नोट:- व्हाट्सऐप पर डिलीट हुए मैसेज को देखने के लिए आपको ऐप पर वॉट्सऐप नोटिफिकेशन का ऑप्शन इनेबल करके रखना होगा, तभी आप डिलीट हुए मैसेज पढ़ पाएंगे।वॉट्सऐप मैसेज की नोटिफिकेशन ऑन रखने पर मैसेज आते ही फोन के नोटिफिकेशन में उस मैसेज की भी नोटिफिकेशन आता है, जिससे फोन में नोटिफिकेशन हिस्ट्री को चेक करने पर डिलीट हुए मैसेज भी दिखाई देते हैं।

Advertisement