Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Recipe of Bengal sweet Sandesh: आज के डिनर के साथ परिवार को सर्व करें बंगाल की फेसम मिठाई संदेश, फटाफट नोट करें इसकी रेसिपी

Recipe of Bengal sweet Sandesh: आज के डिनर के साथ परिवार को सर्व करें बंगाल की फेसम मिठाई संदेश, फटाफट नोट करें इसकी रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Recipe of Bengal sweet Sandesh: संदेश (Sandesh) बंगाल की एक बेहद प्रसिद्ध और स्वादिष्ट मिठाई है, जो छेना (पनीर) और चीनी से बनाई जाती है। यह न तो बहुत भारी होती है, न बहुत मीठी। स्वाद में भी बहुत गजब होती है। अगर इसे घर में बनाना चाहते है तो आज हम आपके लिए इसकी रेसिपी लाएं है। तो ट्राई करें संदेश मिठाई की रेसिपी।

पढ़ें :- अभिजीत दिपके और नेहा बोरा की प्रेस में हंगामा और नारेबाजी, 'बंद करो, दफा हो जाओ', सीजेपी चीफ बोले-इन्हें दे दीजिए 50-100 का नोट

संदेश मिठाई बनाने के लिए सामग्री:

दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)

नींबू का रस या सिरका – 2 टेबलस्पून

पिसी चीनी – 4-5 टेबलस्पून (स्वाद अनुसार)

पढ़ें :- साउथ अभिनेत्री 'कृति शेट्टी' को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे 'रोहित शेट्टी', फिल्म ‘हम तेरे प्यार में’ की शूटिंग शुरू

इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

केसर या गुलाब जल – वैकल्पिक

ड्राई फ्रूट्स – सजाने के लिए (पिस्ता, बादाम)

संदेश मिठाई बनाने का तरीका

1. छेना बनाना:

पढ़ें :- जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर? टीम मैनेजमेंट कर रहा है बड़ी प्लानिंग

1. दूध को उबालें और उसमें नींबू का रस डालें।

2. जब दूध फट जाए, छेना को मलमल के कपड़े में छान लें।

3. ठंडे पानी से धोकर नींबू की खुशबू हटाएँ और फिर कपड़े में बाँधकर 30 मिनट लटका दें ताकि पानी निकल जाए।

2. संदेश तैयार करना:

1. अब सूखे छेना को एक प्लेट में लेकर अच्छी तरह 8–10 मिनट तक मसलें जब तक वह स्मूद और नरम हो जाए।

2. अब इसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर और केसर/गुलाब जल डालें और फिर से मिक्स करें।

पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट

3. गैस पर नॉनस्टिक पैन में 3-4 मिनट हल्की आँच पर पकाएँ (बस हल्का गर्म करें, पकाना नहीं है), जिससे मिठास अच्छी से घुल जाए और मिश्रण थोड़ा सेट हो जाए।

4. आँच बंद करके ठंडा करें।

3. आकार देना:

1. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बना लें या मनचाहा आकार दें (जैसे बर्फी या बॉल्स)।

2. ऊपर से पिस्ता, केसर या चांदी का वर्क लगाएँ।

Advertisement