Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Recipe of Tofu Chili: कुछ स्पेशल खाने का मन कर रहा है तो ट्राई करें टोफू चिली की रेसिपी

Recipe of Tofu Chili: कुछ स्पेशल खाने का मन कर रहा है तो ट्राई करें टोफू चिली की रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Recipe of Tofu Chili: टोफू को पनीर का विकल्प माना जाता है। देखने में ये बिल्कुल पनीर की तरह लगता है और प्रोटीन से भरपूर होता है। वजन घटाने वाले लोग पनीर की बजाय टोफू को खाना पसंद करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि पनीर को दूध से बनाया जाता है, इससे वजन बढ़ता है।

पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?

जबकि टोफू को सोया मिल्क से तैयार किया जाता है। टोफू में पनीर के मुकाबले वसा कम होता है, इसलिए वेट लॉस करने वाले लोग इसे खाना पसंद करते हैं। आज हम आपके लिए चिली टोफू की रेसिपी बताने जा रहे है जो खाने में बहुत टेस्टी होता है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

चिली टोफू बनाने के लिए सामग्री:

टोफू फ्राई के लिए:
– टोफू: 200 ग्राम (क्यूब्स में कटे हुए)
– कॉर्न फ्लोर: 2 बड़े चम्मच
– मैदा: 2 बड़े चम्मच
– अदरक-लहसुन पेस्ट: 1/2 चम्मच
– नमक: स्वादानुसार
– काली मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
– तेल: तलने के लिए

ग्रेवी के लिए:
– तेल: 2 बड़े चम्मच
– अदरक: 1 चम्मच (कटी हुई)
– लहसुन: 1 चम्मच (कटा हुआ)
– हरी मिर्च: 2-3 (लंबाई में कटी हुई)
– प्याज: 1 (मोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
– शिमला मिर्च: 1 (लाल, हरी, पीली – चौकोर टुकड़ों में कटी हुई)
– सोया सॉस: 1 बड़ा चम्मच
– रेड चिली सॉस: 1 बड़ा चम्मच
– टोमैटो केचप: 1 बड़ा चम्मच
– विनेगर: 1 चम्मच
– नमक: स्वादानुसार
– काली मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच
– हरा प्याज: गार्निश के लिए

पढ़ें :- सीएम योगी, बोले- फॉरेंसिक साक्ष्यों की शुद्धता और समयबद्धता से यूपी में सुनिश्चित होगा न्याय

चिली टोफू बनाने का तरीका

1. टोफू को फ्राई करना:
1. एक बाउल में कॉर्न फ्लोर, मैदा, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
2. इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें।
3. टोफू के क्यूब्स को बैटर में डुबोकर कोट करें।
4. कड़ाही में तेल गरम करें और टोफू को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। फिर इसे एक पेपर टॉवल पर निकाल लें।

2. चिली टोफू तैयार करना:
1. एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें।
2. अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 30 सेकंड तक भूनें।
3. प्याज और शिमला मिर्च डालें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं।
4. सोया सॉस, रेड चिली सॉस, टोमैटो केचप और विनेगर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
5. थोड़ा पानी डालें और उबाल आने दें।
6. फ्राई किए हुए टोफू को इसमें डालें और सॉस के साथ अच्छे से मिलाएं।
7. काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर स्वादानुसार समायोजित करें।

3. परोसें:
तैयार चिली टोफू को हरे प्याज से गार्निश करें और गर्मागर्म परोसें। इसे आप फ्राइड राइस या नूडल्स के साथ भी खा सकते हैं।

पढ़ें :- संजय सिंह का खड़गे पर तीखा वार, बोले- 'बी' टीम हम नहीं, पूरे देश में भाजपा की सरकारें बनवाने वाली कांग्रेस है
Advertisement