Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Recipes: अगर घर में कोई सब्जी न हो तो सिर्फ टमाटर से ऐसे बनाएं टेस्टी सब्जी, ये है इसकी रेसिपी

Recipes: अगर घर में कोई सब्जी न हो तो सिर्फ टमाटर से ऐसे बनाएं टेस्टी सब्जी, ये है इसकी रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अगर घर में कोई सब्जी नहीं है और सिर्फ टमाटर ही रखे हैं। तो सिर्फ टमाटर से टेस्टी और लाजवाब सब्जी तैयार कर सकती है। इसे आप रोटी या पराठा के साथ सर्व कर सकती है। खाने में बेहद टेस्टी लगती है। अगर घर में कोई और सब्जी न हो तो यह बेहतरीन ऑप्शन है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

सिर्फ टमाटर की सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

2 बड़े प्याज
2 बड़े टमाटर
1 इंच अदरक
5-6 लहसुन की कली
2 हरी मिर्च को बारीक कटी
2 चम्मच तेल
जीरा
हींग
हल्दी
नमक
धनिया पाउडर
लाल मिर्च पाउडर
बारीक कटा हरा धनिया

सिर्फ टमाटर की सब्जी बनाने का तरीका

सबसे पहले 2 बड़े प्याज को छील लें और उन्हें बारीक चटप कर लें। इसी के साथ 2 बड़े टमाटर को काटकर बारीक काट लें। 1 इंच अदरक और 5-6 लहसुन की कली को लेकर कूट लें। 2 हरी मिर्च को बारीक काट लें।अब गैस पर एक पैन या कड़ाही रखें और 2 चम्मच तेल डालें। तेल में जीरा और हींग डालें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

अब अदरक लहसुन डालकर हल्का भून लें। अब प्याज डालकर हल्का फ्राई होने दें। अब सारे मसाले जैसे हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर चलाएं। तुरंत बाद में इसमें टमाटर और हरी मिर्च डाल दें। टमाटर को गलने तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।

अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया डाल दें। तैयार है प्याज टमाटर की टेस्टी सब्जी। आप इससे प्लेन पराठे या रोटी खाएं मजा आ जाएगा। इस सब्जी को साइड डिश के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे 2-3 दिन के लिए फ्रिज में स्टोर करके भी रख सकते हैं।

एक और तरीका है कि प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर पीस लें। अब इसे तेल में फ्राई कर लें। फ्राई करते वक्त ही सारे सूखे मसाले डाल दें। मसाला जब तेल छोड़ दे तो इससे रोटी खाएं।

Advertisement