कभी कभी व्यस्ता की वजह से पता ही नहीं चलता कब घर में सारी सब्जियां खत्म हो गई। जब खाना बनाते समय नजर पड़ती है तो पता चलता है पकाने के लिए घर में कोई सब्जी है ही नहीं…ऐसे समय में आपके काम आएगी फ्रिज में रखी वो मलाई जिसे कोई खाता नहीं है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
तो आज हम आपको फटाफट तैयार होने वाली मलाई की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिसकी रेसिपी लेकर आये हैं फेमस शेफ संजीव कपूर। जी हां शेफ संजीव कपूर ने सोशल मीडिया में मलाई से तैयार होने वाली सब्जी की रेसिपी शेयर की है। जिसे आप बहुत ही कम समय में बना सकते है। अगर आपके घर में कोई सब्जी न हो तो आप इसे आसानी से बहुत की कम समय में तैयार कर सकते है।
मलाई की सब्जी बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री
350 ग्राम ताजी मलाई
2 बड़े चम्मच तेल
1 चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच कटा हुआ लहसुन
½ बड़ा चम्मच कटा हुआ अदरक
2 हरी मिर्च, कटी हुई
1 बड़ा प्याज, बारीक कटा हुआ
1 बड़ा टमाटर, बारीक कटा हुआ
नमक स्वाद अनुसार
1 चम्मच चीनी
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच जीरा पाउडर
½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
¼ छोटा चम्मच भुनी हुई कसूरी मेथी पाउडर
2-3 बड़े चम्मच ताजा हरा धनिया कटा हुआ
सजावट के लिए ताज़ा धनिये की टहनी
परांठे परोसने के लिये
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
मलाई की सब्जी बनाने का ये है तरीका
एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें और इनका रंग बदलने दें। लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें। प्याज़ डालें, मिलाएँ और सुनहरा भूरा होने तक पकाएँ। टमाटर, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे नरम और गूदेदार होने तक पकाएं।
लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। 1 मिनट तक पकाएं। ताजी मलाई डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। 1-2 मिनट तक पकाएं। इसमें गरम मसाला पाउडर, भुनी हुई मेथी पाउडर और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। पैन को आंच से उतार लें और मिश्रण को एक सर्विंग बाउल में डालें। हरे धनिये से सजाकर परांठे के साथ गरमागरम परोसें।