रोज रोज वही दाल सब्जी खा खाकर बोर हो गई हैं तो आज हम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन लेकर आये हैं। दही से बनने वाली यह रेसिपी खाने में टेस्टी होने से साथ साथ पेट को को भी ठंडक पहुचाएगी।
पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल
पोषक तत्वों से भरपूर दही यादही से बनी चीजें खाने से शरीर को इसके लाभ मिलते है। दही में प्रोटीन,कैल्शियम,विटामिन बी6 समेत कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। तो चलिए जानते हैं दही से बनने वाली इस रेसिपी दही तड़का को तैयार करने का तरीका।
दही तड़के के लिए जरुरी सामान
1 कप दही, आधा चम्मच जीरा, लहसुन के टुकड़े, चुटकी भर हींग, 2 प्याज कटे हुए, आधा चम्मच धनिया के बीज, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला पाउडर, स्वादानुसार नमक, 2 बड़े चम्मच तेल, गार्निश के लिए धनिया
दही तड़का बनाने का तरीका
पढ़ें :- पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दानकर पेश की अनूठी मिसाल, मरणोपरांत भी धड़केगा दिल
दही तड़का बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में दही को चिकना होने तक फेंटें। दही को फेटने के बाद उसमें 2 कप पानी मिलाएं और फिर से फेंटें। अब गैस ऑन करें और उस पर कड़ाही रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तब उसमे 2 चम्मच सरसों का तेल डालें। जब तेल हल्का गर्म हो जाए तब उसमे जीरा, बारीक कटी हुई मिर्च, लहसुन के टुकड़े डालें।
जब लहसुन हल्का लाल हो जाए तब उसमें कटा हुआ प्याज डालें। अब प्याज को सुनहरा गोल्डन होने तक भूनना है। जब प्याज गोल्डन हो जाए तब उसमें आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच धनिया पाउडर और आधा चम्मच गर्म मसाला डालें। अब आपस में अच्छी तरह मिलाएं।
कुछ सेकेंड्स के बाद अबमें दही का तैयार किया हुआ बैटर डालें और ऐनहें आपस में अच्छी तरह से मिलाने के लिए चलाएं। कुछ समय बाद अब दही में नमक स्वाद अनुसार मिलाएंगे। स्वाद से भरपूर तड़के वाली दही लंच के लिए तैयार है। अब आप गरमा गर्म चावल या रोटी के साथ के इसक सेवन करें।