Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन: पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी बने अध्यक्ष, पाकिस्तान से तनाव के बीच बड़ा फैसला

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन: पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी बने अध्यक्ष, पाकिस्तान से तनाव के बीच बड़ा फैसला

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार कई अहम फैसले ले रही है। पाकिस्तान को धूल चटाने की पूरी तैयारी भी कर ली गयी है। अब केंद्र सरकार ने एक और अहम फैसला लिया है। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है। सरकार की ओर से पुनर्गठित राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में सात सदस्य होंगे।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

बोर्ड में तीनों सेनाओं के सेवानिवृत्त अधिकारी होंगे। सरकार की ओर से पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व रॉ प्रमुख आलोक जोशी को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही, पूर्व पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल पीएम सिन्हा, पूर्व दक्षिणी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह और रियर एडमिरल मोंटी खन्ना सैन्य सेवाओं से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। राजीव रंजन वर्मा और मनमोहन सिंह भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त दो सदस्य हैं। सात सदस्यीय बोर्ड में बी वेंकटेश वर्मा सेवानिवृत्त आईएफएस हैं।

 

पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस
Advertisement