प्रयागराज। यूपी के रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। परिवहन निगम (Transport Corporation) में रोडवेज चालकों की आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया पुन: शुरू हो गई है। प्रयागराज परिक्षेत्र (Prayagraj Zone) के आठों डिपो में खाली पद इस भर्ती के जरिए भरे जाएंगे। यह सभी पद आउटसोर्सिंग के होंगे। इसके लिए सेवायोजन वेबसाइट (Employment Website) पर आवेदन की प्रक्रिया सात अप्रैल तक चलेगी।
पढ़ें :- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे रायबरेली, यूपी विधानसभा चुनाव के पहले तैयारियों को देंगे धार
भर्ती की चयन प्रक्रिया जेम पोर्टल के जरिए चयनित फर्म मेसर्स एसएस इंटरप्राइजेज रायबरेली (M/s SS Enterprises, Raebareli) के जरिए पूरी की जाएगी। रोडवेज में पिछले कई साल से परिचालकों की भर्ती क्रमवार नहीं हो पाई। जिससे परिचालकों की कमी के कारण बस अड्डे पर पूरी क्षमता से बसें संचालित नहीं हो रही हैं।
परिवहन निगम में दो हजार से अधिक पद खाली चल रहे हैं, जिन्हें भरने के लिए आउटसोर्सिंग का सहारा लिया जाएगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार (Ravindra Kumar, Regional Manager of the Transport Corporation) ने बताया कि अभ्यर्थी अपना आवेदन आनलाइन करें। परिचालकों की कमी को चरणबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा।
वेबसाइट – sewayojan.up.nic.in
पद – 56
पदनाम-परिचालक
भर्ती का प्रकार-आउटसोर्सिंग
आवेदन तिथि-प्रारंभ
आवेदन की अंतिम तिथि-सात अप्रैल