Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Redmi की तगड़ी स्मार्टवॉच Watch 5 Active लॉन्च: डिवाइस में मिल रहे जबर्दस्त फीचर; फटाफट चेक करें डिटेल्स

Redmi की तगड़ी स्मार्टवॉच Watch 5 Active लॉन्च: डिवाइस में मिल रहे जबर्दस्त फीचर; फटाफट चेक करें डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

Redmi Watch 5 Active launched in India: शाओमी (Xiaomi) का सब ब्रांड रेडमी (Redmi) ने भारत में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच Redmi Watch 5 Active को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी नई वॉच को 3 हजार रुपये से भी कम कीमत में बाजार में उतारा है, जोकि कई जबर्दस्त फीचर्स के साथ आती है। आइये फटाफट रेडमी के नए डिवाइस के स्पेक्स, प्राइस और सेल डिटेल्स के बारे में जान लेते हैं-

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

Redmi Watch 5 Active के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 2 इंच की LCD डिस्प्ले के साथ आती है, जोकि 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। वॉच की स्ट्रैप को TPU मैटेरियल से, जबकि बॉडी जिंक एलॉय से तैयार किया गया है। यह HyperOS सॉफ्टवेयर पर आधारित है। नई रेडमी स्मार्टवॉच में 200+ क्लाउड वॉच फेसेस भी दिए गए हैं। इसमें हिंदी लैंग्वेज सपोर्ट, इमोजी सपोर्ट और कस्टमाइजेबल रिंगटोन्स जैसे फीचर्स भी दिये गए हैं।

Watch 5 Active स्मार्टवॉच में Mi Fitness App दिया हुआ है। 140 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स प्रदान कराए हैं। हार्ट रेट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और SpO2 सेंसर जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग, स्टेप्स काउंटर जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। यह स्मार्टवॉच IPX8 रेटिंग के साथ आती है। क्लियर कॉलिंग के लिए वॉच में तीन माइक के साथ ENC सेटअप दिया गया है। रेडमी की नई स्मार्टवॉच में 470mAh की दमदार बैटरी प्रदान कराई गई है, जोकि मैग्नेटिक चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टवॉच 18 दिनों तक का बैकअप प्रदान करती है।

कीमत की बात करें तो कंपनी ने Redmi Watch 5 Active को भारत में 2799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। इस वॉच को मैट सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक जैसे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच की पहली सेल 3 सितंबर से शुरू होगी। इसे शाओमी की आधिकारीक वेबसाइट, Amazon और Flipkart से ऑर्डर कर सकते हैं।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
Advertisement