Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Tips to improve eyesight: बिना किसी दवा इलाज के इस तरह हटाएं चश्मा, तेज होगी आंखों की रोशनी

Tips to improve eyesight: बिना किसी दवा इलाज के इस तरह हटाएं चश्मा, तेज होगी आंखों की रोशनी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

Tips to improve eyesight: लगातार पढ़ाई करते करते या फिर कंम्प्यूटर और मोबाइल की वजह से आंखों में थकान हो जाती है। जिसके चलते आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है। आपकी आंखें स्वास्थ्य और रोशनी तेज करने के लिए कुछ एक्सरसाइज की जरुरत होती है।

पढ़ें :- Amazon Pay ICICI Bank Credit Card यूजर्स को झटका, 18 जून से रेंट पेमेंट पर नहीं मिलेगा रिवॉर्ड पॉइंट

जैसे ताली बजाना, पलकें झपकाना और आंखों को ऊपर नीचे घुमाना। इसके अलावा अपनी हथेलियों को आपस में रगड़े जब हथेलियां गर्म हो जाएं तो अपनी आंखों को बंद करके इन गर्म हथेलियों को रखें। ऐसा करने से आंखों की मांसपेशियां रिलैक्स होती है और आंखें स्ट्रेस फ्री होती है।

इसके अलावा सीधे खड़े हो जाएं धीरे धीरे अपनी आंखों को पांच से दस सेकेंड के लिए क्लॉकवाइज दिशा में घुमाएं और फिर काउंटर क्लॉकवाइज दिशा में घुमाएं। इस एक्सरसाइज से आंखों की मांसपेशियों के फोकस में सुधार होता है।

इसके अलावा लगातार किसी भी चीज को टकटकी लगाकर देखते रहना भी आंखों की एक तरह की एक्सरसाइज है। इसके अलावा पांच से दस सेकेंड तक आंखों को झपकाएं और फिर बीस मिनट सेकेंड के लिए आंखें बंद करें और आराम दें। इसके अलावा अपनी आंखों को लगातार ऊपर नीचे घुमाने से आंखों का मूवमेंट अच्छी होती है और रोशनी बेहतर होती है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी
Advertisement