Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Republic Day Parade 2021: आसमान में गरजा राफेल, पीएम मोदी ने दी वीर जवानों को श्रद्धांजलि

Republic Day Parade 2021: आसमान में गरजा राफेल, पीएम मोदी ने दी वीर जवानों को श्रद्धांजलि

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति रामनाथा कोविंद ने आज सुबह राजपथ पर तिरंगा फहराया। परंपरा के मुताबिक, झंडा फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ और महामहिम को 21 तोपों की सलामी दी गई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर स्थित नेशनल वॉर मे​मोरियल जाकर वीरगति प्राप्त करने वाले देश के बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारत पहली बार राफेल लड़ाकू विमानों की उड़ान के साथ टी—90 टैंकों, समविजय इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली, सुखोई-30 एमके आई लड़ाकू विमानों समेत अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन कर रहा है।

वहीं सिर्फ थल सेना की बात करें तो थल सेना ने अपने मुख्य जंगी टैंक टी-90 भीष्म, इनफैन्ट्री कॉम्बैट वाहन बीएमपी-दो सरथ, ब्रह्मोस मिसाइल की मोबाइल प्रक्षेपण प्रणाली, रॉकेट सिस्टम पिनाका, इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली समविजय समेत अन्य का दमखम प्रदर्शित किया।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

Advertisement