Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गणतंत्र दिवस परेडः कैडेट्स और कलाकारों को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहीं ये बातें…

गणतंत्र दिवस परेडः कैडेट्स और कलाकारों को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहीं ये बातें…

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने वाले कैडेट्स और कलाकारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि कोरोना ने सच में काफी कुछ बदलकर रख दिया है। इसके बाद भी लोगों के उत्साह और उमंग में कोई कमी नहीं है।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

पीएम ने कहा कि जब आप लोग राजपथ पर जोश के साथ कदम ताल करते हैं तो देशवासियों में उत्साह भर जाता है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीवंत करने वाले हमारे संविधान को नमन करती है।

मैं आपको 26 जनवरी को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का अवसर नहीं मिला, लेकिन हमें देश ने अपना सर्वश्रेष्ठ अर्पित करने का मौका जरूर दिया है।

हम देश के लिए जो भी अच्छा कर सकते हैं, भारत को मजबूत करने के लिए कर सकते हैं, करते रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि देश में चल रहे कोरोना वैक्सीन अभियान में भी देश की मदद करने के लिए आगे आना है। आपको वैक्सीन को लेकर सही जानकारियां गरीब से गरीब और सामान्य से सामान्य नागरिकों को देनी है।

 

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी
Advertisement