California Chemical Leak : अमेरिका के कैलिफोर्निया से केमिकल लीकेज की खबर आ रही है। रसायन रिसाव का का खतरा इस बड़ा बन गया है कि ऑरेंज काउंटी में करीब 40 हजार लोगों को घर खाली करने के आदेश दिश गया है।
पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल
खबरां के अनुसार, जिस रसायन का रिसाव हो रहा है, वह अत्यधिक ज्वलनशील है। इसका उपयोग प्लास्टिक व रेजिन बनाने में किया जाता है। यह समस्या गॉर्डन ग्रोव शहर में ‘जीकेएन एयरोस्पेस’ (‘GKN Aerospace’) नामक फैक्ट्री में शुरू हुई। यहाँ ‘मिथाइल मेथाक्रायलेट'(‘methyl methacrylate’) रसायन से भरे एक बड़े स्टोरेज टैंक से अचानक गैस का रिसाव होने लगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर टैंक फटता है या उससे गैस लीक होती है तो लोगों को सांस लेने में दिक्कत, फेफड़ों में जलन, चक्कर और उल्टी जैसी गंभीर समस्या समस्याएं हो सकती हैं।
इस जहरीले रसायन को स्थानीय नालों, नदियों या पास के समुद्र में मिलने से रोकने के लिए बचाव कर्मियों ने रेत की बोरियों से मजबूत दीवारें खड़ी की हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि अगर यह केमिकल ज्यादा गर्म होता है, तो इससे निकलने वाली भाप इंसानी सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह है।