Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. रोहिणी आचार्य ने की अपील, बोलीं-मतगणना केंद्रों पर पूर्ण मुस्तैदी से डटे रहें, ताकि वोट चोर धांधली या गड़बड़ी न कर सकें

रोहिणी आचार्य ने की अपील, बोलीं-मतगणना केंद्रों पर पूर्ण मुस्तैदी से डटे रहें, ताकि वोट चोर धांधली या गड़बड़ी न कर सकें

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) की चल रही मतगणना के बीच राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Rashtriya Janata Dal chief Lalu Prasad Yadav) की बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने कार्यकर्ताओं से बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि साथियों, अधिकांश सीटों पर अभी मतगणना के शुरुआती चरण यानी पांच से सात राउंड ही पूरे हुए हैं। इसलिए भ्रामक और गुमराह करने वाले रुझानों को अंतिम परिणाम समझने की गलती न करें।

पढ़ें :- जीत उसकी जरूर होती है, जो लगातार लड़ता है और कार्यकर्ताओं का करता है सम्मान...बांकीपुर में पीके की जीत पर बोलीं रोहिणी आचार्या
पढ़ें :- रोहिणी आचार्य के बर्थडे पर राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, लिखा- न हौसला टूटा न हिम्मत हारी, अकेले गद्दारों पर भारी हूं...

उन्होंने आग्रह किया कि निर्णायक राउंड्स की गिनती पूरी होने तक मतगणना केंद्रों पर पूर्ण मुस्तैदी, सतर्कता और सजगता के साथ डटे रहें, ताकि वोट चोर (Vote Chor) किसी भी प्रकार की धांधली या गड़बड़ी न कर सकें। बिहार के अब तक के रुझानों से तस्वीर लगभग साफ नजर आ रही है। एनडीए के मुकाबले महागठबंधन काफी पीछे है। अब तक के रुझानों में भाजपा को सबसे अधिक सीटें मिली हैं। दूसरे नंबर पर जदयू है। NDA के लोग जश्न मना रहे हैं।

Advertisement