1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोदी जी,आप विदेशी मदद से बने हैं प्रधानमंत्री, मैं आपको किसी भी मंच और समय में खुली बहस की चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो आइए : राहुल गांंधी

मोदी जी,आप विदेशी मदद से बने हैं प्रधानमंत्री, मैं आपको किसी भी मंच और समय में खुली बहस की चुनौती देता हूं, हिम्मत है तो आइए : राहुल गांंधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने हुए हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने हुए हैं।

पढ़ें :- Video-बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे खड़े होकर अमिताभ बच्चन ने फैंस से की मुलाकात, सुप्रिया श्रीनेत बोलीं-क्या छुटभईये गुंडे बीजेपी सरकार पर इतने भारी हैं?


राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है। विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं। कोई भी मंच, किसी भी समय। हिम्मत है तो आइए। इसके साथ ही कहा कि आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं।

पीएम मोदी के राष्ट्रीय एकता दिवस के बयान पर पलटवार राहुल गांधी का ये बयान दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस हालिया बयान पर पलटवार है, जो उन्होंने गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिया था। उस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ ताकतें देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं।

पीएम ने आरोप लगाया था कि अफवाहें फैलाने और देश की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया का हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि ‘कौन विदेश में किससे गुपचुप तरीके से मिल रहा है’ और ‘भारत विरोधी ताकतें किसका समर्थन कर रही हैं।

पढ़ें :- INDIA की रैली के दौरान दिल्ली में बंपर कारोबार का दावा, कांग्रेस ने कहा- BJP का पूरा प्रोपेगेंडा पंक्चर हो गया
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...